How to SSO ID Register

SSO Portal की मदद से SSO ID Register की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं। कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

SSOID Registration के लिए जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक पर्याप्त है: – जन आधार कार्ड नंबर – आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक्ड) – गूगल अकाउंट – उद्योगों के लिए: संस्था आधार नंबर (SAN) – सरकारी कर्मचारियों के लिए: SIPF नंबर

चरण 1: आधिकारिक SSO पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले, राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट [sso.rajasthan.gov.in] पर जाएं।

चरण 2: रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें
– होमपेज पर “Registration” बटन पर क्लिक करें।
– आपके सामने तीन विकल्प होंगे:
1. Citizen (नागरिक)
2. Udyog (उद्योग)
3. Government Employee (सरकारी कर्मचारी)
– अपनी श्रेणी के अनुसार विकल्प चुनें। सामान्य नागरिकों के लिए “Citizen” चुनें।

चरण 3: पहचान सत्यापन
नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन के दो मुख्य तरीके हैं:
1. जन आधार कार्ड: अपना जन आधार नंबर दर्ज करें और OTP सत्यापन करें।
2. गूगल अकाउंट : यदि आपके पास जन आधार नहीं है, तो गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।

नोट: उद्योगों के लिए संस्था आधार नंबर (SAN) और सरकारी कर्मचारियों के लिए SIPF नंबर की आवश्यकता होगी।

चरण 4: व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
– नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
– एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और उसे सुरक्षित रखें।

चरण 5: रजिस्ट्रेशन पूरा करें
– सभी जानकारी सही होने पर “Register” बटन पर क्लिक करें।
– सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको अपनी SSO ID Username और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसकी मदद से लॉगिन करके प्रोफाइल में उम्मीदवार की पूरी जानकारी जोड़ दें।

SSO ID Profile Registration से संबंधित समस्याएं और समाधान

कभी-कभी रजिस्ट्रेशन या लॉगिन के दौरान समस्याएं आ सकती हैं। यहां कुछ सामान्य समाधान दिए गए हैं:
– OTP नहीं आ रहा: सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार या जन आधार से लिंक्ड है। कभी-कभी सर्वर ओवरलोड के कारण यह समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सुबह या शाम ट्राई करें। हेल्पलाइन नंबर 0141-5153222 पर संपर्क करें।

आज ही अपनी SSO profile पंजीकृत करें और 100+ सेवाओं का लाभ उठाएं। यदि आपको कोई समस्या आती है, तो SSO हेल्पडेस्क (0141-5153222, [email protected]) से संपर्क करें।

क्या आपने अपनी SSO ID बनाई? नीचे कमेंट में अपनी राय या सवाल साझा करें!

Leave a Comment

Index